कसमार: कसमार में खेल के माध्यम से बाल विवाह रोकने और किशोरी नेतृत्व पर दो दिवसीय प्रशिक्षण
Kasmar, Bokaro | May 4, 2026 कसमार में खेल के माध्यम से बाल विवाह रोक थाम तथा किशोरी नेतृत्व पर दो दिवसीय प्रशिक्षण। सहयोगिनी द्वारा बोकारो जिला अंतर्गत कसमार प्रखंड के धधकिया आंगनबाड़ी केंद्र में खेल-खेल के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम तथा लड़कियों के नेतृत्व क्षमता को लेकर दो दिनों का प्रशिक्षण का शुरूआत किया गया । खेल को सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सीखने और सोचने का एक तरीका मानना चाहिए़ ।