बिसौली: बिसौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
Bisauli, Budaun | Jun 20, 2026 बिसौली तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार को 2 बजे तक संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।