गीडा थाना क्षेत्र के हरैया चौराहे के पास महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ नशे में धुत ऑटो चालक और उसके साथी महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे।