तारानगर: हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम में ब्रह्मनगर में पौधारोपण का शुभारंभ, लगाए गए 300 पौधे
भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खीचड़ एडवोकेट एवं हडिय़ाल सरपंच किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लेते हुए ब्रहमनगर में पौधारोपण कर 300 पौधे लगाये गये।जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खीचड़ एडवोकेट ने बताया कि ब्रह्मनगर में श्री हरिकृष्ण गौशाला व श्मशान भूमि में विशाल पौधरोपण किया गया है।