बिंदकी: बिंदकी कस्बे में समर कैंप का महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष स्वाती ओमर ने किया निरीक्षण, बच्चों को किया प्रोत्साहित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 15 दिवसीय क्रिएटिव एजुकेशनल कैंप के 13 वें दिन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट महिला इकाई नगर बिंदकी की अध्यक्ष स्वाती ओमर ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार की शाम 5:30 बजे कैंप का निरीक्षण किया। इस मौके पर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।