सूरजपुर: ग्राम पर्री में पेड़ पर उल्टा लटकाकर युवक की हत्या मामले में पिता-पुत्र को 10-10 वर्ष की सजा
सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पर्री में युवक की हत्या के चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 2 वर्ष पूर्व युवक जगरनाथ को पेड़ पर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटने के मामले में दोष सिद्ध होने पर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी पिता रामभरोस और भाई शिवचरण को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।