गोलमुरी-सह-जुगसलाई: बिहार से पिस्टल लाकर जमशेदपुर में बेचने के आरोप में बागबेड़ा पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
बागबेड़ा पुलिस ने रेलवे हाईस्कूल के पास छापेमारी कर आर्म्स पेडलर विष्णु सिंह उर्फ अंडा और शातिर अपराधी बादशाह खान उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। गुरुवार को 3:00 मिली जानकारी से इनके पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद की। जांच में खुलासा हुआ कि विष्णु बिहार से अवैध हथियार लाकर जमशेदपुर में बेचता था। उसने हाल ही में बादशाह को 5000 रुपये में पिस्टल बेची थी।