गायघाट: गायघाट में मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, धैर्य बनाए रखने की की अपील
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस संबंध में गायघाट विद्युत कनीय अभियंता ललित कुमार ने गुरुवार शाम 6 बजे में जानकारी देते हुए बताया कि ताजिया जुलूस एवं मिलान कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।