गाज़ियाबाद: थाना मुरादनगर पुलिस की हिरासत में आया नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त
मुरादनगर पुलिस ने बुधवार को नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले दीपक नाम के अभियुक्त को हिरासत में लिया है। इस मामले को लेकर एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि बुधवार को थाना मुरादनगर पर ग्राम जलालाबाद के एक वादी की ओर से तहरीर देते हुए इस मामले की जानकारी दी गई, मामले में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर अभियुक्त को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।