गाज़ियाबाद: गाजियाबाद पहुंचे यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, बोले- 'हार का स्वाद कड़वा होता है'
यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण बुधवार को गाजियाबाद दौरे पर पहुंचे। उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन के रेड वेलवेट लीफ सभागार में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारयों-कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस दौरान असीम अरुण ने कहा कि हमें कई जगह हार मिली है। हार का स्वाद कड़वा होता है। मगर यह भी सत्य है कि अभी भी केंद्र-राज्य में हमारी सरकार है।