सागर नगर: 17 मार्च को सागर बंद का आह्वान, पत्रकारों को व्यापारिक संगठनों का समर्थन
सागर जिले में गालीबाज खनिज अधिकारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । पत्रकारों के साथ कई संगठन भी सड़कों पर है और रोजाना अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पत्रकार पत्रकार संगठन के द्वारा 17 मार्च को सागर महाबंद का आवाहन किया गया है। 17 मार्च को सागर बंद रहेगा इसके लिए व्यापारिक संगठनों ने भी अपनी सहमति दे दी है।