अनूपपुर: डीएपी का विकल्प अपनाएं किसान, लागत घटेगी और बढ़ेगा उत्पादन
अनूपपुर। कृषि विभाग ने किसानों से डीएपी और यूरिया का संतुलित उपयोग करने की अपील की है। विभाग के अनुसार एनपीके कॉम्पलेक्स और एसएसपी (सिंगल सुपर फास्फेट) जैसे वैकल्पिक उर्वरक डीएपी के बेहतर विकल्प हैं, जिनसे फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित मात्रा में मिलते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहती है,