इंदौर: चिंटू चौकसे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने विजय नगर थाने पहुंचे भाजपाई, अस्पताल में मारपीट का आरोप लगाया, सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे
Indore, Indore | Apr 22, 2025 इंदौर के हीराननगर थाना क्षेत्र के सुखलिया इलाके में शनिवार को पानी के टैंकर को खड़ा करने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने हो गए थे। जहां इस मामले में रविवार सुबह निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी के बाद मामला राजनैतिक विवाद में परिवर्तित हो गया है। वही चिंटू चौकसे के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करवाने बीजेपी नेता पहुंचे।