संग्रामपुर: खेत में काम करने गई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
मंगलवार शाम तेज बारिश और गर्जना के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से संग्रामपुर बस्ती निवासी डब्लू मंडल की 36 वर्षीय पत्नी रूबी देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं।