चूरू: जिले में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 184 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, एसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
Churu, Churu | Apr 26, 2026 चूरू जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए चूरू पुलिस ने “एरिया डोमिनेशन” अभियान चलाकर 184 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने रविवार शाम 6 बजे करीब प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में 717 अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।