गुरारू: रौना गांव में भूमि विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Guraru, Gaya | Apr 12, 2026 रौना गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चंद्रकांत सिंह उर्फ पप्पू (46) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रविवार को पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में पीड़ित ने बताया कि बीते पांच वर्षों से उनका अपने चचेरे भाई से विवाद है।