भिनाय: भिनाय के बड़गांव सुरखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के मामले में अस्पताल के बाहर गुर्जर समाज का धरना समाप्त
Bhinay, Ajmer | May 25, 2026 बड़गांव सुरखंड में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के मामले में सोमवार शाम 5 बजे तक गुर्जर समाज के लोगो ने पूर्व विधायक पारीक के साथ अस्पताल भिनाय के बाहर मांगो को लेकर धरने पर बैठ गए।केकड़ी डिप्टी हर्षित शर्मा ने लगातार पूर्व विधायक पारीक व समाज के लोगों से समझाइश की।शाम को SDM मौके पर पहुंची।उचित मुआवजा दिलाने व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने पर सहमति बनी।