जिले के ब्राह्मण समाज ने बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के खिलाफ रविवार को लगभग 4 बजे प्रदर्शन किया। सुनीता आहूजा ने एक टीवी शो में पंडितों पर कथित अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। कान्यकुज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज ने शहर के केसरी चौक पर सुनीता आहूजा का पुतला फूंका। इस दौरान उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। ब्राह्मण