तिर्वा: तिर्वा तहसील में जमीनी विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे व्यक्ति का SDM कार्यालय में हुआ बेहोशी का दौरा
Tirwa, Kannauj | Apr 8, 2026 तहसील में शिकायत दर्ज कराने आया एक युवक बुधवार को एसडीएम कार्यालय के पास अचानक गिर पड़ा। जानकारी मिलते ही एसडीएम ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव निवासी 50 वर्षीय रामाधार अपनी शिकायत लेकर तहसील आया था। वह एसडीएम कार्यालय के पास पहुंचा ही था कि अचानक बेहोश होकर गिर गया।