जैतपुर: खेत में भूसा लेने गए युवक की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
शहडोल जिले के चौकी केशवाही के बलबहरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय रामकांत साहू की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ खेत में भूसा लेने गया था, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और बिजली गिर गई। मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू कर दी है।