खुरई: ज़मीन हड़पने के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई से की मारपीट, घायल ने थाने में मामला दर्ज कराया
Khurai, Sagar | Apr 5, 2026 रविवार शाम लगभग 4 बजे दीन दयाल उपाध्याय वार्ड निवासी प्रदीप समाधिया ने शहरी थाने में रिपोर्ट लिखाई कि जमीन हड़पने के चक्कर में उसके छोटे प्रशांत समाधिया ने उसके साथ मारपीट की है, गांव की उसकी जमीन पर छोटा भाई खेती करता है लेकिन उसके पैसे नहीं देता है, मांगने पर विवाद करता है अब जमीन भी वापिस नहीं कर रहा, बताया कि मारपीट से उसके एक पैरों चोटे लगीं है।