रुन्नी सैदपुर: रुन्नीसैदपुर में कोचिंग से घर लौट रही 12 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
रुन्नीसैदपुर/महिंदवाड़ा: सीतामढ़ी जिले के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुगरिडीह वार्ड निवासी दिव्यंका कुमारी (12), पिता संजय राय, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दिव्यंका कोचिंग क्लास से घर लौट रही थी इसी दौरान घटना हो गई।