नानपारा: नानपारा में निशुल्क जांच शिविर का उद्घाटन, अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
भारत विकास परिषद, महात्मा बुद्ध शाखा, नानपारा द्वारा एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नानपारा के शंकर इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। बहराइच के प्रसिद्ध बिटाना और चंद्रावती हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का निशुल्क हृदय और स्वास्थ्य परीक्षण किया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद यूनुस और यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र रहे।