बीजापुर में नक्सली डंप का खुलासा, SLR-INSAS समेत भारी मात्रा में हथियार जब्त
बीजापुर जिले के बेदरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने अभियान के दौरान माओवादी डंप का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों को SLR, INSAS, BGL लॉन्चर, ग्रेनेड, कारतूस और मैगजीन समेत भारी मात्रा में हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है। बरामद सामान को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और जांच जारी है।
#BijapurNews #MaoistDump #SecurityForces
#ChhattisgarhNews #BreakingNews
Raipur, Raipur | Sep 22, 2026