गया जिले में पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डुमरिया प्रखण्ड के भदवर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3.712 किलोग्राम अफीम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से अफीम लेकर गांव की ओर जा रहे हैं।