कैराना: कांधला में एक ही नंबर लगी दो बाइकों का फोटो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई, एक बाइक चोरी मिलने पर आरोपी गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 16, 2026 शामली जिले के कांधला में एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें दो बाइकों पर एक ही नंबर की प्लेट लगी थी। मामले में एसपी एनपी सिंह ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि जांच में एक बाइक चोरी की पाई गई है, जिसे थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर से चोरी किया गया था और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।