सावर: घटियाली में दो मंदिरों से चांदी के आभूषण चोरी, ग्रामीणों में रोष, चारभुजा नाथ व निरंजन नाथ मंदिर से चोरी हुए मुकुट, कुंडल
Sawar, Ajmer | Apr 25, 2026 ग्राम घटियाली में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।शनिवार को सुबह करीब 11 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाते हुए करीब 1.85 लाख रुपए के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।घटना से श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है।वहीं चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।