मंदसौर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई, जिला अस्पताल से तंबाकू छोड़ने का संदेश दिया
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 30 मई सुबह करीब 11 बजे मंदसौर जिला अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग ने जन-जागरूकता रैली निकाली,रैली में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य कर्मचारी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया तथा नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया,