भिवानी: कर्मचारी भिवानी में हुए लामबंद, 9 जुलाई को राष्ट्रीय हड़ताल में लेंगे हिस्सा: सर्व कर्मचारी संघ
9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों में जोश व हुंकार भरने को लेकर सोमवार को सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का जत्था हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कैंपस में पहुंचा। इस जत्थे के संयोजक के तौर पर सीटू हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर प्रभात व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मा. सुखदर्शन सरोहा द्वारा संयुक्त रूप से भूमिका