मेरठ: खुशहाल कॉलोनी में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में घमासान, एक पक्ष पर फायरिंग का आरोप, एक घायल
Meerut, Meerut | Jun 3, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित खुशहाल कॉलोनी में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने फायरिंग और पिस्टल की बट से हमला करने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर दिया है