औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कखाउतु में युवक पर आवारा कुत्तों का हमला, पशु को चारा डालने गए थे, अस्पताल में भर्ती
सदर क्षेत्र के ग्राम कखावतू निवासी जगत सिंह पुत्र रामनाथ रविवार को घर के बाहर पशु को चारा डालने गए थे। इसी दौरान वहां घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से वह घायल हो गए और शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्तों से बचाया। घटना के बाद परिजन घायल जगत सिंह को उपचार के लिए जिला संयुक्