जौनपुर: जौनपुर नगर पालिका बोर्ड ने 2.32 अरब रुपये का बजट किया पास, 42.65 करोड़ की कटौती के बाद मिली मंजूरी
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों के लिए 2 अरब 32 करोड़ 35 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया। मूल रूप से 2 अरब 75 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन सभासदों की आपत्तियों के बाद 42 करोड़ 65 लाख रुपये की कटौती कर बजट को मंजूरी दी गई। कई बैठकों में हंगामे और विरोध के बाद आखिरकार बजट पारित हो सका।