बाढ़: जमीनी विवाद में मारपीट: एक घायल, बाढ़ थाना में मामला दर्ज
Barh, Patna | Jun 3, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग नया टोला में मंगलवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें एक व्यक्ति का सिर फट गया, जिसका बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। थाना से बुधवार को लगभग 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस बाबत अजय कुमार के लिखित आवेदन पर बाढ़ थाना में 4 आरोपियों के खिलाफ बाढ़ थाना में केस दर्ज किया।