जगाधरी: यूरिया को कृषि अधिकारी ने रिपोर्ट में दिखाया वैध, सदर जगाधरी पुलिस ने क्वालिटी कंट्रोलर के खिलाफ केस दर्ज किया
सदर जगाधरी पुलिस ने कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोलर पर केस दर्ज किया है, उस पर आरोप है कि खाद तस्करी में शामिल भटली गांव के एक व्यक्ति के साथ मिलकर पुलिस को झूठी रिपोर्ट दी थी । आरोप यह भी लगा है कि पूरे मामले को रफा दफा करने के लिए 2 लाख भी कृषि विभाग के अधिकारी ने लिए हैं। इसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।