खरगोन जिला ग्राम बंझर में पुरानी रंजिश और मामूली कहासुनी ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। पूरे मामले का खरगोन जिला मुख्यालय पर एडिशनल एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बंझर के पास प्रितम वाली गली में आरोपी जयेश पिता अशोक दांगोडे ने अपने ही परिचित जमनालाल और रविन्द्र पर पत्थरों से हमला कर दिया।