भागलपुर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह भूमि एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर भूमि से जुड़ी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।