बलौदा: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी राकेश कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राकेश कुर्रे के द्वारा नाबालिग लड़की को बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ किया. पुलिस ने आरोपी राकेश कुर्रे के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी।