गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के टड़वा खुर्द में शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे पोखरे में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार से ही एसडीआरफ टीम द्वारा पोखरे में युवक के शव तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को जैसे ही पोखरे से पानी निकालने की व्यवस्था थानेदार महेश कुमार चौबे द्वारा किया गया। पोखरे में पानी कम होते ही युवक का शव उतराने लगा।