उचकागांव: मीरगंज में सड़क पर गिरा 440 वोल्ट का तार, मुहर्रम की छुट्टी ने बचाई कई जानें
गोपालगंज जिले के मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र के बाजार रोड स्थित राज स्कूल के समीप शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बिजली आपूर्ति शुरू होते ही अचानक 440 वोल्ट का हाई वोल्टेज तार चिंगारियां छोड़ते हुए सड़क पर गिर पड़ा. राहत की बात यह रही कि मुहर्रम पर्व के कारण उस समय बाजार में भीड़ कम थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई.