पन्ना जिले की बृजपुर पुलिस की पकड़ में आए लुटेरी दुल्हन गैंग के 9 आरोपियों में से 2 महिलाओं समेत 6 आरोपी रीवा, 3 सतना और एक छतरपुर जिले का है। पन्ना एसपी निवेदिता नायडू के मुताबिक गिरोह दो महिलाओं को आगे करके युवकों को शादी का झांसा देता था और फिर उन्हें लूट लेता था। शादी का झांसा देकर लूट की शिकायत 26 फरवरी को बसंत लाल ने बृजपुर थाने में की थी ।