बिंदकी: खजुहा कस्बे के लंका मैदान के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत खजुहा कस्बे के लंका मैदान में गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार जगन्नाथ उम्र 42 वर्ष पुत्र राम गोपाल निवासी ग्राम बरेठर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया।