मौदहा: मुस्करा पुलिस ने चरखारी रोड से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
गुरुवार को दोपहर में मुस्करा पुलिस ने एक युवक को कस्बे के चरखारी रोड में पुराने शराब ठेके के पास से अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।मुस्करा थाने के उपनिरीक्षक ने बताया कि अंकित उर्फ अक्कू राजपूत पुत्र रामदेव राजपूत को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ मुस्करा कस्बे में चरखारी रोड पुराना शराब ठेका के पास से गिरफ्तार किया है।