बरेली: बरेली में एक नहीं, दो-दो दुल्हनों ने दिया धोखा! निकाह से पहले प्रेमी संग फरार हुई बहनें, बारातघर बना रणक्षेत्र
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त सनसनीखेज घटनाक्रम में बदल गया, जब निकाह से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार ने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए उसकी छोटी बहन से निकाह कराने का फैसला किया, लेकिन बारात पहुंचने के बाद उसका भी प्रेम प्रसंग सामने आ गया। इसके बाद खुशियों का माहौल देखते ही देखते बवाल में बदल गया।