बहराइच: पहाड़ा फकक्ड मार्ग से थाना दरगाह पुलिस ने बाइक चोरी मामले के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक की बरामदगी
सालारपुर से हूई बाइक चोरी मामले का थाना दरगाह पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि 8 जून को सालारपुर इलाके में बाइक चोरी की सूचना प्राप्त हूई थी। जिसके आधार पर विवेचना की जा रही थी और इसी के क्रम में आज मंगलवार को पहाड़ा फक्कड़ मार्ग से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।