जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में यातायात माह के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें tsi आफाक खान और निरीक्षक शिव शंकर तिवारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान यातायात संबंधी प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।