कामां: कामां में रामतलाई-चामुंडा माता मार्ग पर हरियाली की तैयारी, हजारों पौधों के लिए गड्ढे खोदने का काम शुरू
कामां में गुरुवार को दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान ,एक पेड़ माँ के नाम' के तहत नगर पालिका ने शहर में पौधारोपण की तैयारी शुरू कर दी है। रामतलाई से चामुंडा माता मंदिर मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर हजारों पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए नरेगा के तहत गड्ढे खोदने का कार्य शुरू हो गया है।पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने की तैयारी भी की जा रही है।