पांडू: बीमार शिक्षक का हालचाल जानने पहुंचा विश्वकर्मा समाज, सहायक आचार्य बने राजेन्द्र प्रसाद का सम्मान
Pandu, Palamu | Jun 18, 2026 विश्वकर्मा समाज पाण्डू इकाई ने सामाजिक संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए एक ओर गंभीर रूप से बीमार शिक्षक का हालचाल जाना, वहीं दूसरी ओर नवचयनित सहायक आचार्य राजेन्द्र प्रसाद विश्वकर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने किया।