उनियारा: बीसलपुर में वंदे गंगाजल अभियान की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को करेंगे शुरुआत
Uniara, Tonk | May 24, 2026 देवली -उनियारा विधानसभा क्षेत्र के बीसलपुर में वंदे गंगा जल अभियान की शुरुआत सोमवार को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। रविवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विधायक राजेंद्र गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन से कार्यक्रम में पंहुचने की अपील की है।