चित्रकूट बनारस में स्टोन केसर कंपनी के काम के दौरान मशीन से गिर कर घायल युवक की इलाज के लिए झांसी ले जाते समय कर्वी में हुई मौत,पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। बनारस में स्टोन केसर कंपनी में काम करते समय मशीन से गिरकर घायल हुए युवक की बीते बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि 12 बजे मौत हो गई मृतक 24 वर्षीय सौरभ सिंह पुत्र रवींद्र सिंह निवासी खेरा थाना खरगापुर जिला टीकम गढ़ मध्य प्रदेश के परिजनों ने बताया कि सौरभ बनारस में मेट्सो स्टोन केसर कंपनी में काम करता था जो बीती 29 जुलाई को काम करते समय मशीन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको कंपनी के ठेकेदार ज्योति प्रधान निवासी उड़ीसा द्वारा बनारस में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कई दिन इलाज के बाद सौरभ की हालत और गंभीर होने पर परिजन उसे बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन से बनारस से झांसी लेकर जा रहे थे की तभी ट्रेन के कर्वी स्टेशन पर पहुंचते ही सौरभ की और हालात बिगड़ी तो परिजनों उसे कर्वी स्टेशन में ही उतार कर एंबुलेंस की सहायता से सोनेपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां डॉक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया है वहीं सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव का आज गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है