पवई: सिमरिया अस्पताल की रात ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का चेहरा आईने में दिखा दिया
Pawai, Panna | Jun 24, 2026 जनपद पंचायत सदस्य रोहित द्विवेदी का आरोप है कि रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच वे एक मरीज को लेकर सिमरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उम्मीद थी कि अस्पताल होगा तो डॉक्टर भी होंगे, स्टाफ भी होगा और इलाज भी मिलेगा। लेकिन वहां मिला सन्नाटा।